PNB, information

14.02.18, Wednesday,
Happy Mahashivratri.
☺☺☺☺☺☺

PNB में 11,330 करोड़ रु का फ्रॉड, 10 इम्‍प्‍लॉई सस्पेंड; चुनिंदा अकाउंट को फायदा पहुंचाने का आरोप+https://m.money.bhaskar.com/news/MON-ECN-BANK-ECNM-pnb-detects-fraudulent-transactions-in-a-mumbai-branch-5812233-PHO.html?ref=ht
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
15.02.18,
PNB फ्रॉड में आया गीतांजलि जेम्स का नाम, स्टॉक 19% तक लुढ़का
- पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड के दायरे में दूसरी कंपनियां भी आने लगी हैं। इस क्रम में अब गीतांजलि जेम्स, गिन्नी और नक्षत्र जैसी कंपनियां भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई हैं। इससे गुरूवार के कारोबार में गीतांजलि जेम्स के स्टॉक में 19 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स में भी गिरावट देखने को मिली। पीसी ज्वैलर 19.50 फीसदी गिरकर 303 रुपए, त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी 4.32 फीसदी टूटकर 110.60 रुपए और थांगमेइल ज्वैलरी 2 फीसदी फिसलकर 558.55 रुपए और राजेश एक्सपोर्ट्स 1.34 फीसदी लुढ़ककर 808.70 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया।
💐💐💐💐💐💐
15.02.18,

PNB में दूसरे दिन भी गिरावट, शेयर 9% तक टूटा
- पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड की वजह से लगातार दूसरे स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। गुरूवार के कारोबार में बीएसई पर शेयर 8.47 फीसदी टूटकर 133.45 रुपए के भाव पर आ गया।
💐💐💐💐💐💐

15.02.18,

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड की भारी कीमत निवेशकों को चुकानी पड़ी है। फ्रॉड की खबर से दो दिन में पीएनबी के स्टॉक में 18 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पीएनबी के निवेशकों को 6800 करोड़ रुपए ज्यादा का नुकसान हुआ है।
💐💐💐💐💐💐

17.02.18,
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक कर्मचारी के रिटायरमेंट ने बैंक में 2011 से चल रहे फ्रॉड की पोल खोल दी। इसकी वजह से ही पीएनबी में लगभग 11356  करोड़ रुपए का यह स्कैम सामने आया। अगर यह कर्मचारी रिटायर नहीं होता तो शायद फ्रॉड का यह खेल और ज्यादा वक्त तक चलता रहता। इस मामले ने बैंकिंग सिस्‍टम में चेक ओर बैंलेंस सिस्‍टम की खामियों को भी उजागर कर दी है। बता दें कि इस मामले में दो ज्वैलर्स नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के नाम सामने आए हैं। इनके और पीएनबी के कुछ क
M
रिटायर कर्मचारी की जगह लेने वाले कर्मचारी ने पकड़ा मामला। - सिम्‍बॉलिक


















नई दिल्‍ली. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक कर्मचारी के रिटायरमेंट ने बैंक में 2011 से चल रहे फ्रॉड की पोल खोल दी। इसकी वजह से ही पीएनबी में लगभग 11356  करोड़ रुपए का यह स्कैम सामने आया। अगर यह कर्मचारी रिटायर नहीं होता तो शायद फ्रॉड का यह खेल और ज्यादा वक्त तक चलता रहता। इस मामले ने बैंकिंग सिस्‍टम में चेक ओर बैंलेंस सिस्‍टम की खामियों को भी उजागर कर दी है। बता दें कि इस मामले में दो ज्वैलर्स नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के नाम सामने आए हैं। इनके और पीएनबी के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच जारी है। 

कर्मचारियों ने कैसे बायपास किया सिस्‍टम ?
- बैकिंग इंडस्‍ट्री से जुड़े सूत्रों ने moneybhaskar.com को बताया- किसी भी बैंक में कम से कम दो कर्मचारी ट्रांजैक्‍शन को अथॉराइज करते हैं। इस मामले में बैंक के दोनों कर्मचारी आरोपी पार्टी से मिल कर काम कर रहे थे। इस मामले में जब पार्टी यानी नीरव मोदी और उनके सहयोगी पीएनबी में लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के लिए आए तो पीएनबी के कर्मचारियों ने उनको एलओयू जारी कर दिया।
- नियमों के मुताबिक पीएनबी को इस एलओयू को बैंक की बुक में दर्ज करना चाहिए था। यानी बैंक के कोर बैंकिंग सिस्‍टम में दर्ज करना चाहिए था। लेकिन कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा कर्मचारियों ने स्विफ्ट फाॅर्मेट में कोडेड मैसेज दूसरे बैंक को जारी कर दिया।इसके साथ ही पार्टी ने अपने लिए भी इलेक्‍ट्रॉनिक मैसेज जारी करा लिया। पार्टी ने बाद में इस मैसेज के आधार पर हजारों करोड़ दूसरे बैंक से जारी करा लिए।

होना क्या चाहिए था? यानी नियम क्या है?

- सूत्रों का कहना है कि नियम के मुताबिक, किसी पार्टी को एलओयू जारी करने से पहले उसकी लिमिट देखी जानी चाहिए थी। इस मामले में नीरव मोदी के पास कोई लिमिट नहीं थी। जब पीएनबी का एक कर्मचारी रिटायर हो गया और उसकी जगह पर दूसरा कर्मचारी आया। उसने देखा कि इस पार्टी को बिना लिमिट के ही एलओयू जारी किया जा रहा है। इसके बाद 31 दिसंबर को उस कर्मचारी ने बैंक के इंटरनल सिस्‍टम को रिपोर्ट किया। इसके बाद पीएनबी ने दूसरे रेग्युलेटर्स को इस बारे में बताया। यह घोटाला बैंकिंग सिस्‍टम को पूरी तरह से बायपास करके किया गया है। अगर सिस्‍टम को पूरी तरह से फॉलो किया जाता तो यह घोटाला मुमकिन ही नहीं था। 

बैंक में चेक एंड बैलेंस सिस्‍टम की खुली पोल 
- सूत्रों का कहना है कि फ्रॉड के इस मामले ने बैकों में चेक एंड बैलेंस सिस्‍टम पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। अगर दो कर्मचारी संबंधित पार्टी (लोन लेने वाले शख्स या संस्था) के साथ मिल कर फ्रॉड कर रहे थे तो इतनी बड़ी रकम एक ही पार्टी को जाती रही। टॉप लेवल पर किसी ने कोई ध्‍यान क्‍यों नहीं दिया। इसके अलावा बैंक के इंटरनल ऑडिट और रिजर्व बैंक के इंस्‍पेक्‍शन में भी यह बात सामने ना आना शक पैदा करता है। 

कैसे हुआ फ्रॉड?
- बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के माध्यम से अंजाम दिया गया। यह एक तरह की गारंटी होती है, जिसके आधार पर दूसरे बैंक अकाउंटहोल्डर को पैसा मुहैया करा देते हैं।
- अब यदि अकाउंटहोल्डर डिफॉल्ट कर जाता है तो एलओयू मुहैया कराने वाले बैंक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह संबंधित बैंक को ड्यूज का पेमेंट करे। 
- समझा जाता है कि पीएनबी के मामले में संदिग्ध ट्रांजैक्शन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के जरिए हुआ।
- पीएनबी ने भले ही दूसरे लेंडर्स के नाम का जिक्र नहीं किया। लेकिन समझा जाता है कि पीएनबी द्वारा जारी एलओयू के आधार पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक ने भी क्रेडिट ऑफर कर दिया था।


17.02.18,




पंजाब नेशनल बैंक में 11500 करोड़ रुपये के महाघोटाले के बाद बैंक के एमडी सुनील मेहता ने आज सफाई दी। उन्होंने कहा कि  पंजाब नेशनल बैंक साफ बैंकिंग प्रतिबद्ध हैं। 2011 से चले आ रहे इस घोटाले को हमने खुद पकड़ा और जांच एजेंसियों के पास गए। मामले में संलिप्त बैंक के स्टाफ को भी हमने सस्पेंड कर दिया है। नीरव मोदी के पैसे लौटान की पेशकश को भी बैंक के एमडी ने स्वीकारा है और कहा कि उनके पास इसके लिए कोई पुख्ता प्लान नहीं था। मेहता ने ये भी कहा कि सीबीआई तक पहली शिकायत पहुंचने से बहुत पहले ही नीरव मोदी देश छोड़ कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीरव इसी साल एक जनवरी को देश छोड़कर जा चुके हैं। 
सुनील मेहता ने कहा कि बैंक अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है और इस समस्या ने निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हम कैंसर का इलाज कर रहे हैं और इसे पूरी तरह खत्म करेंगे। पीएनबी ने इस मामले में कुछ कर्मचारियों पर एक्शन लेने और उन्हें सस्पेंड करने की भी बात कही। 
बैंक एमडी सुनील मेहता ने कहा कि पीएनबी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। बैंक ने इसकी पूरी जानकारी शेयर बाजार नियामक सेबी के साथ भी साझा की है। हमने 29 जनवरी को सीबीआई से जांच के लिए कहा और 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई। 
💐💐💐💐💐💐
16.02.18
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई ने आज बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी, सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज कारत सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया है। इन सभी को आज मुंबई स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
💐💐💐💐💐💐
17.02.18

पंजाब नेशनल बैंक में लगभग 11,400 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा लगता नहीं है कि यह बैंक यह पैसा रिकवर कर पाएगा। ऐसे में यह पैसा एनपीए हो जाएगा। यह पैसा पीएनबी में पैसा जमा कराने वाले डिपॉजिटर्स का है। अगर पीएनबी जैसे बैंक आपका पैसा डुबा दें तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको कितना पैसा वापस मिलेगा। 

आपको कितना पैसा मिलेगा वापस 


मौजूदा कानून के तहत अगर कोई बैंक डूब जाता है, तो उसके कस्टमर का रखा पैसा पूरी तरह से डूब जाएगा। उसके बदले आपको एक लाख रुपए मिलेंगे। यानी भले ही बैंक में आपने एक लाख रुपए से ज्यादा पैसे रखे हो पर डूबने की स्थिति में केवल एक लाख मिलेंगे। भारत में मौजूदा समय में डिपॉजिट इन्‍श्‍योरेंस 1 लाख रुपए का है। 

भारतीयों का इस तरह बैंकों में जमा है पैसा



भारतीय कस्टमर सबसे ज्यादा रकम टर्म डिपॉजिट (एफडी और आरडी) के रुप में रखते हैं। इसके बाद सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में पैसे रखते हैं।


अकाउंट
कुल अकाउंट
कुल जमा
औसत रकम प्रति अकाउंट
एफडी और आरडी
23.9 करोड़
61 लाख करोड़
254391 रु
सेविंग अकाउंट
135.1 करोड़
27 लाख करोड़
19759 रु
करंट अकाउंट
5.7 करोड़
9 लाख करोड़
1,51,163 रु




भारत में बैंक में जमा रकम पर सबसे कम मिलती है सुरक्षा -

एसबीआई द्वारा डिपॉजिट इन्श्योरेंस पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार  बैंक अकाउंट पर अपने कस्टमर की जमा रकम की सबसे ज्यादा सुरक्षा ब्राजील, अमेरिका, फ्रांस जैसे देशों में है। भारत इस मामले में सभी प्रमुख देशों की तुलना में काफी पीछे है।
देश
गारंटी इंडीकेटर
ब्राजील
7.4
यूएसए
4.4
ऑस्ट्रेलिया
3.7
इटली
3.6
फ्रांस
3.0
यू.के
2.8
भारत
0.9


https://m.money.bhaskar.com/news/MON-MARK-STMF-MRKT-pnb-to-hire-detective-agencies-to-locate-untraceable-borrowers-5859730-PHO.html?ref=speed-art

💐💐💐💐💐💐💐💐
https://m.navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/23000-bank-fraud-cases-in-5-years/articleshow/64000467.cms

💐💐💐💐💐💐

https://m.navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/pnb-posts-biggest-ever-quarterly-loss-of-rs-13417-cr-in-q4/articleshow/64175501.cms

💐💐💐💐💐💐

17.05.18

https://m.money.bhaskar.com/news/MON-ECN-BANK-MRKT-gokulnath-shetty-of-pnb-allegedly-received-rs-1-cr-from-mehul-choksi-5874372-PHO.html?ref=ht
💐💐💐💐💐💐

22.05.18

https://m.money.bhaskar.com/news/MON-ECN-BANK-ECNM-cbi-says-ex-md-of-bank-was-aware-of-pnb-fraud-5877735-PHO.html?ref=speed-art
💐💐💐💐💐
22.05.18
http://m.bshindi.com/article/banking/topstories-147932_1.html
💐💐💐💐💐💐
बैंकों का मर्जर -

https://googleweblight.com/i?u=https://hindi.news18.com/news/business/government-plans-to-consolidate-21-public-sector-banks-to-six-1088280.html&hl=en-IN&tg=568&tk=6071700681499936072
💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

Sirum institute,

Apple, information

Dixon technology